Delhi : देश की राजधानी दिल्ली-NCR के कई नामी-गिरामी स्कूलों को बम से उड़ा देने की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस से लेकर स्कूल संचालक अलर्ट मोड में आ गये। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस और बम निरोधक दस्ता को बुला लिया गया था। करीब 99 से ज्यादा स्कूलों में धमकी को लेकर कॉल आये। शुरूआती जांच में यह बातें सामने आई है कि धमकी का ईमेल रूस से आया है। स्कूली बच्चों के गार्जियन को मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल से ले जाने को कहा। स्कूल को खाली करा दिया गया। दिल्ली के द्वारका में स्थित DPS, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल, संस्कृति स्कूल, पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई। छावला के सेंट थॉमस, सरिता विहार के जीडी गोयनका, बाबा हरिदास नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल को भी धमकी मिली है। जांच एजेंसी जांच में जुटी है। भेजे गये ईमेल में नफरती भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
इसे भी पढ़ें :टीवी की पोपुलर बहु ‘अनुपमा’ BJP में…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में DIG आवास पर जवान की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बैठ USA की महिला के खाते में सेंधमारी, CID ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें :डॉ उषा गिरिडीह से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, राज बब्बर यहां से लड़ेंगे चुनाव… जानें












