RANCHI : इटकी पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों का धर दबोचा। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, सोना-चांदी के गहना समेत कई सामान बरामद किया। गिरफ्तार अपराधियों में उसामा अंसारी उर्फ नटराजन और अनस आलम शामिल है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इटकी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही थी। जिसको लेकर बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों का धर दबोचा। दोनों के पास से चोरी की तीन मोबाइल फोन, सोना का एक जोड़ा का कानफूल, चांदी का मांगटीका, 6 पीस चांदी की अंगूठी, चांदी का एक जोड़ा क्लिप बरामद किया।
इटकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्भाटोली में 6 मार्च को आरिफ अंसारी के घर से अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल नगद की चोरी कर ली गई थी। संबंध में इटकी थाना में मामला दर्ज किया गया था। इटकी थाना क्षेत्र के रानीखटंगा में 24 मई को मुजाहिद अंसारी के घर से अपराधियों ने मोबाइल और जेवरात की चोरी कर ली थी। 25 मई को इटकी थाना क्षेत्र के सियारटोली के उमेश महतो के घर से अपराधियों ने रेडमी नोट-5 मोबाइल की चोरी कर ली। इस संबंध में थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले के उद्भेदन को लेकर ग्रामीण एसपी ने बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अपराधियों को धर दबोचा।
Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…
Read More : भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें क्या है हाल














