गंगा एक्सप्रेस वे का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास
UP : UP+YOGI = बहुत है UPYOGI… प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात आज यूपी के शाहजहांपुर में कही। पीएम गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Expressway) का शिलान्यास करने यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि यह गंगा एक्सप्रेस वे 12 जनपद मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा, जिसे बाद में बढ़कर 8 लेन तक किया जा सकेगा। इसकी लंबाई 594 किलोमीटर होगी। इस पर 36 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज माफिया पर बुलडोजर चलता है, बुलडोजर तो गैर-कानूनी इमारत पर चलता है, लेकिन दर्द उसे पालने-पोसने वाले को होता है। इसीलिए आज यूपी की जनता कह रही है- ‘UP + YOGI’ बहुत है UPYOGI ।
हम तो देश की भाषा बोलेंगे
जैसे ही पीएम ने UP + YOGI = बहुत है UPYOGI कहा, तालियों की गड़गड़ाहट से सारा माहौल गूंज उठा। पीएम ने कहा कि मेरठ में एक बाजार है सोतीगंज देश मे कहीं गाड़ी चोरी हो तो वहीं कटती थी, योगी जी ने उसपर भी बुलडोजर चलवा दिया। जिनको माफिया का साथ पसंद है वो उनकी भाषा बोलेंगे, लेकिन हम तो देश की भाषा बोलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां कुछ राजनीतिक दल ऐसे रहे हैं जिन्हें देश की विरासत से भी दिक्कत है और देश के विकास से भी। देश की विरासत से दिक्कत क्योंकि इन्हें अपने वोटबैंक की चिंता ज्यादा सताती है। देश के विकास से दिक्कत क्योंकि गरीब की, सामान्य मानवी की इन पर निर्भरता दिनों-दिन कम हो रही है। इन लोगों को गंगा जी के सफाई अभियान से दिक्कत है। यही लोग हैं जो आतंक के आकाओं के खिलाफ सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। यही लोग हैं जो भारतीय वैज्ञानिकों की बनाई मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन को कठघरे में खड़ा कर देते हैं। इन लोगों को काशी में बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम बनने से दिक्कत है। इन लोगों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से दिक्कत है।
पहले जनता के पैसे का क्या इस्तेमाल होता था, आप जानते हैं
PM मोदी ने कहा कि पहले ऐसी बड़ी परियोजनाएं कागज पर इसलिए शुरू होती थी, ताकि वे लोग अपनी तिजोरी भर सकें, आज ये परियोजनाएं इसलिए शुरू हो रही हैं, ताकि आपकी सामर्थ्य बढ़े। PM ने कहा कि यूपी में आज जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है वो ये दिखाता है कि संसाधनों का सही उपयोग कैसे किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस का शिलान्यास करने के बाद कहा कि ये एक्सप्रेस वे यूपी में प्रगति के नए द्वार खोलेगा. पीएम ने कहा कि मां गंगा सारे मंगलों की, सारी उन्नति प्रगति की स्रोत हैं. मां गंगा सारे सुख देती हैं, और सारी पीड़ा हर लेती हैं. ऐसे ही गंगा एक्सप्रेसवे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा।
इसे भी पढ़ें :चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…








