kohramlive desk : UPTET Exam के लिए इंतजार कर रहें अभियर्थीयों के लिए एक अच्छी खबर है। ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी टीईटी का एग्जाम 23 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को एग्जाम डेट जारी होने का इंतजार था। उम्मीदवारों को यह जानकारी पहले ही दी जा चुकी है कि उनसे कोई भी अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। UPTET 2021 में सफल होने वाले कैंडिडेट राज्य में टीचर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होंगे।
एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा
पहली शिफ्ट का एग्जाम 10 बजे से 12:30 मिनट तक आयोजित किया जाएगा और दूसरी शिफ्ट का एग्जाम 2:30 से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
UPTET 2021 Answer Key 27 जनवरी को जारी किया जाएगा
UPTET 2021 Answer Key 27 जनवरी, 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वहीं इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी, 2022 होगी। वहीं 25 फरवरी, 2022 को इस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें : IOCL में 300 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : 24 दिसंबर से शुरू होगा UGC NET 2021 का फेज 2 एग्जाम, शेड्यूल जारी
इसे भी पढ़ें : BPSC 67वीं के लिए 68 सीटें बढ़ीं, जानिए अब कितनी हो गई टोटल वैकेंसी
इसे भी पढ़ें : जून में हो सकता है NEET 2022 एग्जाम, जानें परीक्षा का पैटर्न
इसे भी पढ़ें : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने निकाली बंपर VACANCY, जानें कब से करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE 12वीं के Accountancy पेपर में ग्रेस अंक देने का निर्णय नहीं, अफवाहों से रहें दूर
इसे भी पढ़ें : बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : SBI में 1226 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई








