Kohramlive desk: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1226 पदों पर अधिकारियों की बहाली होनी है। ऑनलाइन आवेदन का प्रोसेस 09 दिसंबर 2021 से शुरू है। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर 29 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल लैंग्वेज की अच्छी समझ होनी चाहिए।
3 सटेप्स में परीक्षा के बाद होगा चयन
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2021 तीन स्टेप्स के आधार पर होगी। इनमें रिटन एग्जाम, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। इन स्टेप्स के आधार पर मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को बैंक में नौकरी मिलेगी। लिखित परीक्षा जनवरी 2022 में हो सकती है।इसके लिए एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
रिक्तियों की विस्तृत जानकारी
सीबीओ रेग्यूलर वैकेंसी – 1100 पद, एसबीआई सीबीओ बैकलॉग वैकेंसी – 126 पद, एसबीआई बैंक में कुल खाली पदों की संख्या – 1226
स्टेट वाइज पदों की जानकारी
मध्य प्रदेश – 162 , छत्तीसगढ़ – 52 , राजस्थान – 104, कर्नाटक – 278 , तमिलनाडु – 276, गुजरात-354.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आवेदकों की उम्र 01 दिसंबर 2021 को कम से कम 21 और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।जनरल, ओबीसी या ईड्ब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : IOCL में होगी बंपर बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : क्रंकीट मिक्सर में बना मालपुआ का घोल, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : PM MODI TWITTER ACCOUNT HACKED, जानिये TWITTER की जांच में चला पता
इसे भी पढ़ें : चीखती रही पत्नी, घसीटता-पीटता रहा पति, फिर मोहल्ले वालों ने किया…
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…










