Kohramlive desk: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस के 300 पदों पर बहाली होनी है। अभ्यर्थी 27 दिसंबर तक IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, एकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और रिटेल सेल्स ट्रेड के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में टेक्निशियन अप्रेंटिस के 300 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। लिखित परीक्षा 9 जनवरी को होगी।
किस कैटेगरी की क्या योग्यता
- ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास और संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स जरूरी है।
- ट्रेड अप्रेंटिस (डीईओ) :किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास और डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्किल सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
- ट्रेड अप्रेंटिस (रिलेट सेल्स) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास होना चाहिए।
- टेक्निशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा।
इस प्रोसेस से करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे अप्रेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर आवेदन पत्र भरें।
- जानकारी दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड भी कर लें।
इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : इस प्रेमी का दर्द भरा वीडियो देखकर आप हो जाएंगे लोटपोट…
इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है जनधन खाता तो मिलेगा ये लाभ
इसे भी पढ़ें : इन ट्रेनों में मिलेगी ‘ट्रेन होस्टेस’ की सुविधा, पुरुषों को भी…




