UPSC CSE Result 2025 जारी, ऑल इंडिया टॉपर बने अग्निहोत्री…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर टॉप किया है। वहीं राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे। UPSC की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर से हजारों उम्मीदवार शामिल हुये थे, जिनमें से 958 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। UPSC की अधिसूचना के मुताबिक इस बार कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें जनरल कैटेगरी के 317, ईडब्ल्यूएस के 104, ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी के 73 उम्मीदवार शामिल हैं।

UPSC CSE 2025: टॉप-10 उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. अनुज अग्निहोत्री

  2. राजेश्वरी सुवे एम

  3. अकांश ढुल

  4. राघव झुनझुनवाला

  5. ईशान भटनागर

  6. ज़िनिया अरोड़ा

  7. ए आर राजा मोहिदीन

  8. पक्षाल सेक्रेटरी

  9. आस्था जैन

  10. उज्ज्वल प्रियंक

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जायें

होमपेज पर “UPSC Civil Services Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

रिजल्ट PDF फाइल के रूप में खुल जायेगा

अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें और PDF डाउनलोड कर लें

बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कराई गई थी।

upsc new

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ह’त्या, मचा तहलका…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में...

रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…

Delhi : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी...

सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

Bihar : एक मोबाइल की तलाश में उठे शक...

भगहर के जंगलों में चला वन विभाग का बुलडोजर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के भगहर इलाके...

मंगलसूत्र चमकाने के बहाने उड़ाते थे जेवर, पुलिस ने किया ये हाल…

Palamu : गांव की भोली-भाली महिलाओं को आभूषण चमकाने...