spot_img

सदर अस्‍पताल में नर्सों का हंगामा, बकाया वेतन की मांग को लेकर ठप कराया काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में रिम्स के बाद अब सदर अस्पताल की नर्सों ने बुधवार को हंगामा शुरू कर दिया।  साथ ही काम को भी बाधित किया। इससे कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन का काम प्रभावित हुआ। सिविल सर्जन कार्यालय में जमा होकर हंगामा कर रहीं नर्सों का आरोप है कि इनसे काम कराकर तीन महीने से इनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को

आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई थी नियुक्ति

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान सदर अस्पताल में जी अलर्ट आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 320 लोगों को काम पर रखा गया था। इनमें एएनएम-जीएनएम, वार्ड अटेंडेंट, सफाईकर्मी ट्रॉलीमैन, बॉडी कैरी करने वाले लोग थे। महामारी के दौरान इन्होंने बखूबी अपने ड्यूटी का पालन किया। पिछले 3 महीने से इन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें :भाई को मार डाला, पुलिस ने पकड़ा तो कही ये बात…

फिजिकल वेरिफिकेशन के नाम पर रोकी गई सैलरी

जी अलर्ट आउटसोर्सिंग एजेंसी के सुपरवाइजर अजीत कुमार ने कहा कि जब अस्पताल में मरीजों की संख्या कम हुई, तब फिजिकल वेरिफिकेशन के नाम पर बकाया वेतन के भुगतान को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को काम पर रखा जा रहा था उस वक्त वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें :मुंबई में दाऊद का भाई इकबाल कासकर गिरफ्तार, ड्रग केस में NCB ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...