चाईबासा : भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को
घटना चाईबासा के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सोनू चाम्पिया शराब के नशे में घर पहुंचा। जहां उसके चचेरे भाई टुंगिया उर्फ डोबरो चाम्पिया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शराब के नशे में धुत सोनू चाम्पिया ने डोबरो के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। डोबरो के दो छोटे बच्चे एवं पत्नी है, जिसके सामने अब जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है।
इसे भी पढ़ें : खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…
किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से इस परिवार को सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही इंदिर आवास एवं वृद्धा पेंशन दिलवाने का भी प्रयास किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्ती को, देखिये कैसे…












