Kohramlive : टोला-मोहल्ला के हर लोग हैरान और परेशान थे। उनकी परेशानी का शबब यह था कि उनके मोहल्ले में रहनेवाली पांच साल की बच्ची नवी अचानक गायब हो गई थी। वह अपने घर के बाहर खेल रही थी। रहस्यमय ढंग से गायब बच्ची को हर तरफ खोजा गया, पर उसका पता नहीं चला। घर-घर उसे खोजा गया, पर कुछ भी पता नहीं चला। बच्ची की गुमशुदगी की रपट थाने में दर्ज करा दी गई। वहीं मोहल्ले के लोग बच्ची को इधर-उधर खोजते रहे। मोहल्ले के ही एक बंद पड़े घर की चाबी उसके मकान मालिक से मांगी गई। रात 11 बजे घर के अंदर बेड के नीचे खून से लथपथ बच्ची की डेड बॉडी मिली। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। बच्ची के सिर, चेहरे व गले पर चोट के गहरे निशान थे। शनिवार की देर रात उसकी लाश मिली। मासूम बच्ची की बड़ी बेरहमी से हत्या की वारदात देख पुलिस का माथा फिर गया। आखिर इतनी बेदर्दी से एक बच्ची की हत्या करने वाले हत्यारा कौन? कठिन टास्क था, हत्यारे को खोज निकालना। लुक-छुप कर पुलिसिया गतिविधियां को निहारने वाले एक 14 साल के बच्चे पर पुलिस की नजरें चली गई।
8वीं कक्षा का यह बच्चा मारी गई नवी का पड़ोस में ही रहता है। पुलिस उसे उठा ले गई। इस बच्चे ने जो कुछ पुलिस को बताया, यह सुन पुलिस का माथा ठनक गया। इस बच्चे ने अपना गुनाह कबूल कर पुलिस को बताया कि गुस्से में आकर उसने बच्ची नवी को मौत के घाट उतार दिया। पहले उसके गले पर रेती चलाया। इसके बाद एक चाकू से उसके चेहरे, सिर और गर्दन पर दनादन कई वार कर उसका काम तमाम कर दिया। बच्ची को मारने के बाद उसकी डेड बॉडी को बेड के नीचे छुपा दिया और घर बंद कर वहां से चला गया। इस बंद घर में वह पढ़ने-लिखने और नहाने आता था। खून करने के जुर्म में पकड़े गये इस बच्चे के पिता की करीब तीन साल पहले ही मौत हो गई। मां चाचा के संग शादी कर नोयडा चली गई। यह बच्चा अपनी दादी के घर में रहता था। उसका दिमागी हालत भी बहुत बढ़िया नहीं है। उसने बच्ची को क्यों मारा, इस बारे में अबतक पुलिस को कुछ भी नहीं बताया। वह नवी के साथ खेला करता था। इस वजह से नवी के घरवाले को भी इस बच्चे पर कोई संदेह नहीं हुआ। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात यूपी के अनूपशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के श्यौराम गांव में हुई।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में एक जवान लड़की को मिली दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : नए साल पर LPG का झटका, इतने बढ़े दाम… देखें
इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल
इसे भी पढ़ें : Changes @ साल 2023 : स्टूडेंट्स से लेकर गृहणी तक पर पड़ेगा असर
इसे भी पढ़ें : रांची के आसपास पिकनिक मनाना हो तो झांक ले यहां…















