spot_img

रांची एयरपोर्ट पर हंगामा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक इंडिगो इस वक्त गहरे ऑपरेशनल संकट में है और इसका एक बड़ा झटका रांची एयरपोर्ट पर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। 18 में से 11 उड़ानें रद्द, जबकि बाकी 7 भी घंटों की देरी से उड़ीं। ऐसे में यात्रियों की भीड़, काउंटरों पर बहस और लगातार बढ़ती बेचैनी पूरे दिन हावी रही। फ्लाइटें रद्द होते ही दूसरे एयरलाइंस की टिकटों में अचानक भारी उछाल आ गया। सामान्य दिनों में ₹8,000–10,000 में मिलने वाले टिकट आज ₹25,000–30,000 तक पहुंच गये। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे जैसे रूट्स पर सीटें मिनटों में भर रहीं और किराया लगातार ऊपर जा रहा है। एयर इंडिया को छोड़ दें तो बाकी सभी एयरलाइंस की टिकटें हाथों-हाथ बिक रही हैं। फ्लाइट कैंसिलेशन की मार आम यात्रियों को सबसे ज्यादा झेलनी पड़ रही है। एक यात्री ने बताया, “मैं दिल्ली नौकरी जॉइन करने जा रहा था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के बाद नई टिकट लेना मुश्किल है। किराया तीन गुना हो गया है।” बेंगलुरु जाने वाली एक महिला ने कहा कि वह मेडिकल इमरजेंसी में यात्रा कर रही थीं, लेकिन अब नई टिकट खरीदना “लगभग असंभव” हो गया है। कई यात्रियों का इल्जाम है कि एयरलाइन सही जानकारी नहीं दे रही, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

एयरपोर्ट पर दिनभर हंगामा, इंडिगो चुप

रांची एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों को लगातार अपडेट देने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऑपरेशनल संकट कितना लंबा चलेगा, इस पर इंडिगो की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं है। उधर इंतजार, गुस्सा और महंगी टिकटों ने यात्रियों को बेहद परेशान कर दिया है। फिलहाल स्थिति गंभीर है और यात्री उम्मीद कर रहे हैं कि एयरलाइन जल्द समाधान दे—वरना उड़ानों का यह संकट देशभर में और बड़ा रूप ले सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...