रांची : मोरहाबादी मैदान में चल रहे आर्मी बहाली के दूसरे दिन फर्जी सर्टिफिकेट बनवा बहाल होने की कोशिश कर रहे अभ्यर्थियों को दबोचा गया। आर्मी इंटेलिजेंस की रांची ब्रांच को मिली सूचना के मुताबिक, फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए कुछ अभ्यर्थी बहाल होने की कोशिश कर रहे हैं। पकड़े गए अभ्यर्थियों के पास से दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश की जाली सर्टिफिकेट बरामद की गई है।
अभ्यर्थी तो पकड़े गए लेकिन उन्हें सर्टिफिकेट देने वाले दलाल फरार हो गए। इन अभ्यर्थियों को बिहार और मध्य प्रदेश के दलालों ने फर्जी सर्टिफिकेट मुहैया कराते हुए सेना में बहाली का झांसा दिया था। इन से मोटी रकम की वसूली भी की थी। हालांकि अभ्यर्थी सब कुछ जानते हुए भी फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए बहाल होने की कोशिश कर रहे थे।
पकड़े गए अभ्यर्थियों ने बताया है कि सभी दलालों के झांसे में आ गए थे। सर्टिफिकेट के एवज में किसी से 5 हजार, तो किसी से 10 हजार तक लिए गए थे। नौकरी लगने के बाद लाखों रुपये देने की बात तय हुई थी। उनका सर्टिफिकेट बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली और श्री नारायणपुर मथुरापुर बिहार से बनाया गया था।
यहां याद दिला दें कि, मोरहाबादी मैदान में बुधवार से सेना बहाली की शुरुआत हुई है। पहले दिन बहाली प्रक्रिया में 54 युवाओं को मेडिकली फिट घोषित किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के करीब 1014 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। यह बहाली 30 मार्च तक चलेगी।
इसे भी पढ़ें : इस तारीख से खुलेंगे विश्व विख्यात केदारनाथ धाम के कपाट
इसे भी पढ़ें : कर्ज में डूबे युवक ने रामगढ़ में लगाई फांसी, रांची में करता था काम












