Kohramlive: आजकल स्कैमर भी UPI ऐप को अब अपना निशाना बना रहे हैं। UPI के नाम पर कई बड़े फ्रॉड होने लगे हैं।आइये जानते हैं इनके बारे में
UPI REFUND SCAM
स्कैमर्स कॉल या मैसेज के जरिये लोगों के अकाउंट को खाली कर देते हैं। स्कैमर्स का कॉल या मैसेज आयेगा जिसमें आपको UPI ट्रांजैक्शन जैसा एक मैसेज भेजा जायेगा और कहां जायेगा कि आपका पैसा गलती से किसी और के अकाउंट में भेज दिया गया है इसके बाद हैकर्स अपना यूपीआई नंबर शेयर करेंगे और उस पर पैसा रिफंड करने के लिए कहेंगे।
ऐसे मैसेज से रहे सावधान
अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज या फिर कॉल आ रहा है तो सावधान रहने की जरूरत है और हैकर्स के झांसे में आने से बचने की जरुरत है। इन फर्जी मैसेज या कॉल की पहचान करने के लिए गृह मंत्रालय ने ऐसे कॉल और मैसेज के बारे में रिपोर्ट करने के लिए “chaukas portal” लॉन्च किया है इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी ऐसे कॉल या मैसेज की आसानी से कंप्लेंट कर सकते हैं।
किसी अनजान नंबर से कॉल आये और पैसे मांगे जाये या धमकी दिया जाये तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्कैमर्स धमकाने की कोशिश करते हैं ताकि लोग उनके झांसे में आसानी से फंस जायें, ऐसी कोई भी फर्जी कॉल आने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या फिर पुलिस कंप्लेंट करें।












