Kohramlive : आजकल डिजिटल जमाना है, और ऑनलाइन पेमेंट (UPI New Rule) करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर आप भी UPI से पेमेंट करते हैं, तो आपके लिये यह खबर बहुत अहम है। खबर है कि 1 अप्रैल से ऑनलाइन पेमेंट का तरीका बदल जायेगा, नया नियम लागू होने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे 31 मार्च 2025 तक अपने ग्राहकों के मोबाइल नंबर अपडेट कर लें। यानी, जिन मोबाइल नंबरों को डिस्कनेक्ट या सरेंडर किया जा चुका है, उन्हें UPI सिस्टम से हटा दिया जायेगा।
इसका असर आप पर कैसे पड़ेगा? (UPI New Rule)
- अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है और वह UPI से जुड़ा है, तो 1 अप्रैल के बाद उससे UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पायेंगे।
- यह नियम गलत ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिये लाया जा रहा है।
- UPI पेमेंट सिस्टम को और ज्यादा सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली बनाया जायेगा।
क्या करें?
- तुरंत अपना मोबाइल नंबर चेक करें!
- अगर आपका UPI से जुड़ा नंबर बदल गया है, तो अपने बैंक में जाकर नया नंबर अपडेट करवायें।
- 31 मार्च 2025 से पहले अपना नंबर अपडेट करना अनिवार्य है।
बचाव ही सुरक्षा है। इसलिए बिना देर किए अपना नंबर अपडेट करें और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन का आनंद लें।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला










