Kohramlive : शनिवार सुबह देशभर में UPI सर्वर फिर ठप हो गया। PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे बड़े ऐप्स पर ट्रांजेक्शन फेल होने लगे। DownDetector के अनुसार, दोपहर तक 1,168 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें Google Pay से 96 और Paytm से 23 यूज़र्स शामिल थे। NPCI की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन यह लगातार कुछ हफ्तों में तीसरी बार हुआ है जब UPI सेवा प्रभावित हुई है।
यहां याद दिला दें इससे पहले बीते 26 मार्च को भी करीब 2–3 घंटे तक पूरे देश में UPI ट्रांजेक्शन रुके थे। दिक्कत का असर छोटे दुकानदारों से लेकर आम लोगों तक दिखा।






