spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पटना- रांची वंदे भारत पर आया अपडेट, इस दिन होगा उद्घाटन

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI : पटना- रांची वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। अब यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। पटना से हटिया के बीच यह ट्रेन जहानाबाद, गया , कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा व रांची स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे इस रूट का दो बार ट्रायल कर चुका है। ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची और 1.20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन हटिया स्टेशन से शाम 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट की स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6.15 घंटे में 385 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन स्पीड 61 किमी होगी। समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

किन स्टेशनों से कितने बजे रवाना होगी ट्रेन

हटिया से शाम 3:55 बजे, रांची से शाम 4:15 बजे, बीआईटी मेसरा से शाम 4:37 बजे, बरकाकाना से शाम 5:35 मिनट, हजारीबाग से शाम 6:32 बजे, काेडरमा से शाम 7:25 बजे, गया से शाम 8:55 बजे, जहानाबाद से रात 9:30 बजे और पटना रात 10:10 बजे पहुंच जाएगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत का उद्घाटन रांची स्टेशन से किया जाएगा। पहली बार रांची से यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ट्रायल के दौरान यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूर्व मध्य रेल प्रबंधन की ओर से जारी ताजा आदेश के मुताबिक, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस राजेंद्र नगर कोचिंग कांप्लेक्स में ही किया जाएगा।

ट्रेन के किराये के निर्धारण को लेकर अभी भी संशय के बादल घिरे हुए हैं। रेलवे की ओर से आधिकारिक रुप से किराया जारी नहीं किया गया है। वंदे भारत के किराये का स्लैब के हिसाब से पटना से हटिया का एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रुपये, जबकि एसी चेयरकार को किराया 890 रुपये हो सकता है। हालांकि, इस किराये में भोजन को शामिल नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मानसून की एंट्री, तन-मन भिंगो सुकून हासिल किया लोगों ने…

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में झमाझम बारिश, बिजली रूला गई कोकर में…

इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटों में रांची समेत कई इलाकों में IMD अलर्ट, देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम के तेवर अभी तल्ख, 24 घंटे में…

इसे भी पढ़ें :रेड अलर्ट पर यह राज्य, अगले 4 दिन तक भारी बारिश

इसे भी पढ़ें :अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

इसे भी पढ़ें :झारखंड में ओरेंज अलर्ट जारी, इस दिन बारिश के आसार

इसे भी पढ़ें :

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: