UP : UP में अंकित की मौत पर जो बहन छाती पीट-पीटकर रो रही थी, वही कातिल निकली। अलका के आंसू पुलिस को पहले दिन से ही कुछ कह रहे थे और जब उसके बयान बार-बार बदले, तो शक यकीन में बदलता चला गया। कभी खुद को बेखबर बताना, कभी नई कहानी गढ़ना, अलका का हर जवाब पुलिस को और गहराई में ले जाता रहा। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वह टूट गई और जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही पवन उर्फ पोली से प्यार करती थी, यह रिश्ता उसके भाई अंकित को मंजूर नहीं था।
इसे भी पढ़े :Weekly Horoscope : कहीं धन लाभ, कहीं खर्च का वार…
इसे भी पढ़े :Dhanbad Blast, इतनी मौ’तें…
UP में अंकित की बहन का खौफनाक प्लान
यही विरोध, नफरत में बदला और फिर जन्म हुआ एक खौफनाक प्लान का। अलका का सपना था, अंकित हटे, जमीन बिके और दोनों अपनी दुनिया बसायें। अलका और पवन ने शराब में जहर मिलाया। अंकित वही शराब लेकर अपने दोस्तों बाबूराम और जितेंद्र के पास पहुंचा और तीनों ने वही जहर पी लिया। कुछ ही पलों में तीन घरों के चिराग बुझ गये। जो खेल एक की मौत के लिये रचा गया था, उसने तीन जिंदगियां निगल लीं। पुलिस ने पवन को भी अरेस्ट कर लिया।
इसे भी पढ़े :Electricity : गर्मी में बिजली का बिल कम करने के बेहतरीन तरीके, जानें…
इसे भी पढ़े :Gamharia Dam : गम्हरिया डैम में डूब गये दो…
इसे भी पढ़े :Google Password : साइबर दुनिया में आपका साइलेंट बॉडीगार्ड… जानें












