spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Google Password : साइबर दुनिया में आपका साइलेंट बॉडीगार्ड… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज का दौर डिजिटल है, हर हाथ में मोबाइल, हर काम ऑनलाइन। लेकिन इसी दुनिया में सबसे बड़ी परेशानी पासवर्ड याद रखना! कभी फेसबुक, कभी बैंक और हर बार ‘Forgot Password’ का झंझट। आसान पासवर्ड जैसे “123456” या जन्मतिथि रखना खतरे से खाली नहीं। हैकर्स के लिये यह बच्चों का खेल बन जाता है। ऐसे में मदद करता है Google Password Manager एक ऐसा डिजिटल पहरेदार, जो आपके हर पासवर्ड को सुरक्षित रखता है।

क्या है Google Password Manager का कमाल?

आपके सभी पासवर्ड को सुरक्षित तरीके से स्टोर करता है। लॉगिन करते समय खुद-ब-खुद पासवर्ड भर देता है। हर अकाउंट के लिये मजबूत और यूनिक पासवर्ड जनरेट करता है। सुरक्षा बनाये रखने के लिये Google अकाउंट पर 2-Step Verification जरूर ON करें। फोन में PIN, Pattern या Fingerprint लॉक रखें। अपने Google अकाउंट का पासवर्ड सबसे मजबूत बनायें, क्योंकि यही आपकी ‘डिजिटल तिजोरी’ की चाबी है। मतलब साफ यह है कि जैसे घर की सुरक्षा के लिये ताला जरूरी है, वैसे ही ऑनलाइन जिंदगी के लिये मजबूत पासवर्ड जरूरी है।

कैसे करें सेटअप? (आसान स्टेप्स)

  • फोन की सेटिंग्स में जाएं → Google → Autofill
  • “Autofill with Google” ऑप्शन चुनें
  • “Offer to save passwords” को ON करें
  • समय-समय पर Password Checkup फीचर जरूर चलायें

फायदे जो जिंदगी आसान बना दें

  • हर बार पासवर्ड याद रखने की जरूरत खत्म
  • मोबाइल, लैपटॉप, टैब—हर जगह एक ही एक्सेस
  • फिशिंग और हैकिंग का खतरा कम
  • तेज, सुरक्षित और झंझट-फ्री लॉगिन

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े घर से सिलेंडर उठाकर फरार… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : नौकरी गई तो खूब फूट-फूट कर रोई कई महिलायें, क्या बोली… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...