न शौहर मिला न आशिक, बेमौ’त मारी गई… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दोस्त को घर पर न्यौता देना दीपक के लिये गले का फांस बन गया। दोस्त इंदल कुमार जब पहली दफा अपने दोस्त दीपक के घर गया तो उसकी पत्नी इंदल को चाय-नाश्ता देने सामने आ गई, जिस हाथ से उसने चाय का प्याला इंदल को थमाया, तब इंदल प्याला नहीं देख उसकी कलाई को देखा। उसे बुरी नजरों से निहारा-घूरा और पहली ही नजर में दोस्त की बीवी उसे भा गई। इंदल का किसी न किसी बहाने अपने दोस्त दीपक के घर में आना-जाना शुरू हो गया। दोनों दोस्त गाड़ी चलाने का काम करते थे। एक रोज इंदल मौका पाकर नाक-नक्श से सुंदर दोस्त की बीवी की खूबसूरती की बड़ाई कर गया। इंदल के मुख से निकले लल्लो-चप्पो वाली बोल दीपक की बीवी को डोला गया। दोनों प्यार के डोर में बंध गये। दोनों चोरी-छिपे मिलते-जुलते रहे। दीपक को शक हो गया, उसका शक तब यकीन में बदल गया जब दोनों को एक साथ देख लिया। इस बात का पता लगते ही दीपक और इंदल में कहासुनी हो गई। दोनों में बातचीत बंद हो गई। इंदल से दूर होते ही पत्नी विरह की अग्नि में जलने लगी। इस वजह से दोनों पति-पत्नी में कलह शुरू हो गई। पत्नी किसी भी हालत में इंदल को छोड़ना और भूलना नहीं चाहती थी। एक रोज चुपके से दोनों मिले। सीमा (बदला हुआ नाम) ने इंदल से कहा कि उसके बिना उसकी जिदंगी अधुरी है, वह उसके साथ रहने को राजी है। तब इंदल का माथा ठनका, उसने सीमा से कहा कि वह शादीशुदा है, वह ऐसा नहीं कर पायेगा, पर भरोसा रखो, अंतिम दम तक वो उसका साथ देगा।

इधर, दीपक उस रोज को कोसने लगा जब उसने अपने दोस्त इंदल को घर आने का न्योता दिया था। दोनों पति-पत्नी में हर रोज कहासुनी होने लगी। दीपक का माथा फिर गया, उसने भयानक इरादा बना लिया। वो अपनी पत्नी और दोस्त इंदल को सबक सिखाना चाहता था। सोची-समझी साजिश के तहत उसने एक बार फिर से इंदल से बातचीत शुरू कर दी। वहीं सीमा लगातार इंदल के पीछे पड़ी रही, वह किसी भी हालत में इंदल को छोड़ना नहीं चाहती थी। वहीं इंदल अपनी खुशहाल जिंदगी का सबसे बड़ा कांटा सीमा को मानने लगा। दीपक अपने दोस्त के मन को पढ़ते ही उसे सीमा को रास्ते से हटाने के लिये मना लिया। वह राजी हो गया। दोनों दोस्त मिलकर एक रात सीमा के साथ रेप किया। जबतक चाहा, उसके देह को रौंदते रहे। सीमा रात में जब सो गई तब उसे सोये अवस्था में ही मौत के घाट उतार दिया गया। उसके सिर पर घातक सामान से जोरदार प्रहार किया गया था। पत्नी को मारने के बाद दीपक सबसे पहले घर से भाग गया। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि उसके दोस्त इंदल ने उसकी पत्नी का खून कर दिया है। दोनों में नाजायज रिश्ते थे। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीमा की डेड बॉडी को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सीमा न अपने शौहर की हो सकी और ना ही आशिक की। कांड के अनुसंधान में जुटी क्राइम ब्रांच पुलिस ने फरार दीपक और इंदल को बाटा पुल के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार इंदल सीमा की हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल गया। दीपक ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद में हुई। गिरफ्तार दीपक यूपी के मैनपुरी के आसियोली गांव में रहता है, वहीं उसका दोस्त इंदल अलीगढ़ के खापरिया गांव का रहनेवाला है।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता के घर फा’यरिंग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दूसरे को डराने वाला पुलिस गिरफ्त में आते ही खुद डर गया… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : प्रिसिंपल की कुर्सी की चाह में कातिल बन गये सगे….देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : माली हालत बिगड़ने पर बेटे को का’ट डाला, खुद क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र नहीं रहें…

इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...