Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया। महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू की अगुवाई में एयरपोर्ट पर जुटे कार्यकर्ता, “जय श्रीराम” और “अमित शाह जिंदाबाद” के नारों से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का जोश देख गृह मंत्री खुद गाड़ी से उतरकर अभिवादन करने पहुंचे। इधर, CM हेमंत सोरेन भी रांची लौटे, बीमार पिता शिबू सोरेन की देखभाल को लेकर दिल्ली में थे। 10 जुलाई को रेडिसन ब्लू होटल में अहम बैठक होने वाली है, पूर्वी भारत के विकास और कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी। ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी, डिप्टी CM पार्वती परिदा और मंत्री मुकेश महालिंग भी बुधवार शाम रांची पहुंचे। पश्चिम बंगाल की ओर से वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बोलीं, “बैठक में अब तक के कार्यों और आगे की योजनाओं पर चर्चा होगी। गृह मंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।” सूत्रों के अनुसार, पूर्वी भारत की राजनीति, विकास और समन्वय के लिहाज से यह बैठक अहम मानी जा रही है। सभी की निगाहें रांची पर टिकी हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रांची… जानें क्यों
Date:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...
CM के दौरे में पुलिस की ‘हवाई चप्पल’ ने चुरा ली सुर्खियां, वीडियो वायरल…
Patna : पटना का ऐतिहासिक मिलर हाई स्कूल आज...
जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…
Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...







