Kohramlive Desk : कोरोना संक्रमण के संकट को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट है। चिट्ठी के माध्यम से उसने सभी राज्यों को भी अलर्ट किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चिट्ठी लिखी है। इसके साथ ही कहा है कि पीएसए संयंत्रों को पूरी तरह चालू रखा जाए और उन्हें जांचने के लिए नियमित मॉक ड्रिल की जाए।
उपलब्धता और रिफिलिंग में ना हो कोई रुकावट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिखा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) की उपलब्धता और उनकी रिफिलिंग के लिए बिना रुकावट के आपूर्ति चेन सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैकअप स्टॉक और मजबूती के साथ ऑक्सीजन सिलेंडरों की पर्याप्त सूची रिफिलिंग सिस्टम को बनाए रखा जाए।
ऑक्सीजन कंट्रोल रूम को फिर से एक्टिव करें राज्य
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ऑक्सीजन के लिए राज्यों के स्तर पर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम को फिर से सक्रिय किया जाना चाहिए। ओडीएएस प्लेटफॉर्म के लिए ऑक्सीजन का उपयोग करने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की ऑन-बोर्डिंग लागू करने के लिए रोजाना ऑक्सीजन की मांग और खपत पर नजर रखी जाए।
Read this also : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा सीरियल के सेट पर इस हाल में मिली…देखें
Read this also :गुमला में मिली जवान लड़के की डेड बॉडी, बदन पर नहीं कपड़े… देखें
Read this also :ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ तीन दिन के लिए सीबीआई हिरासत में
Read this also :गरीबों के लिए नए साल का उपहार, फ्री में मिलेगा एक साल अनाज
Read this also :ए बप्पा ! इतना बड़ा बैंक फ्रॉड, रांची सहित 16 जगहों पर रेड
Read this also :RBI का बड़ा फैसला, नए साल से बदलेगा बैंक से जुड़ा यह नियम















