spot_img
spot_img
spot_img

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जारी की NET की डेट शीट, इस दिन होगी परीक्षा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को UGC-NET यानी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्‍ट की तारीखों (Days) की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA द्वारा वर्ष 2021 के यूजीसी नेट परीक्षा मई में कराई जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मई में यूजीसी नेट परीक्षा 11 चरणों में कराई जाएगी। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार असिस्टेंट लेक्चररशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए कराई जाती है।

इस दिन होगी परीक्षा 

मंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा UGC-NET परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने ट्वीट में आगे बताया कि इस बार एनटीए जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को होगी। शिक्षा मंत्री द्वारा साझा किए गए एनटीए के यूजीसी नेट के पुराने नोटिस के अनुसार परीक्षा आयोजन पहले की तरह ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) विधि से ही किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : NASA की Executive Chief बनीं Indian मूल की भव्या

आज से आवेदन शुरू 

बता दें कि UGC-NET परीक्षा 2021 के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को 02 फरवरी, 2021 से शुरू कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 02 मार्च है। आवेदन फीस 03 मार्च तक जमा की जा सकती है। मालूम हो कि एडमिट कार्ड nta.ac.in पर परीक्षा शुरू होने से कुछ दिनों पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में रोल नंबर, सेंटर, डेट, शिफ्ट और परीक्षा का समय आदि की जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि नेट परीक्षा के करीब 15 दिनों पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होता है। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए सीएसआईआर-UGC-NET के आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर विजिट करते रहे।

इसे भी पढ़ें : NIFT एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहांं से करें Download

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...