कोहराम लाइव डेस्क : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने अलग-अलग ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम वालों के लिए सेशन 2021-22 में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स संस्थान द्वा्रा एडमिशन पोर्टल, applyadmission.net/nift2021 पर उपलब्ध कराये गये कार्यक्रम के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने दाखिले के लिए अप्लीकेशन निर्धारित अंतिम तिथि तक सबमिट किये हैं, वे अपना एनआईएफटी एडमिट कार्ड 2021 संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट से आज डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :कोहरे के कारण मालगाड़ी से टकराई बाइक, युवक गंभीर
लिखित प्रवेश परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित होगी
देश भर में 17 कैंपस वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाली इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन फॉर्मेट में कुल 32 शहरों में किया जाएगा। साथ ही, कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दौरान निर्धारित और जरूरी सभी सावधानियों का पालन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :अवैध बालू खनन में गई मजदूर की जान, थानेदारों ने झाड़ा पल्ला
डाउनलोड करें एनआईएफटी एडमिट कार्ड 2021
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट applyadmission.net/nift2021 पर जाएं।
- होमपेज पर ‘निफ्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड’ की लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलने पर अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉगिन करें।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें :SSC MTS का नोटिफिकेशन 5 फरवरी को, 10 वीं पास करें Apply














