spot_img
spot_img
spot_img

NASA की Executive Chief बनीं Indian मूल की भव्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • स्‍पेस एजेंसी में कुछ बदलाव चाहते हैं प्रेसिडेंट जो बिडेन

कोहराम लाइव डेस्क : भारतीय मूल की अमेरिकी भव्या लाल अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की एक्टिंग चीफ ऑफ स्टाफयानी कार्यकारी (Executive) प्रमुख नियुक्त की गई हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन स्पेस एजेंसी में कुछ बदलाव और समीक्षा करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने भव्या को यह अहम जिम्मेदारी दी है। भव्या मूल रूप से स्पेस साइंटिस्ट हैं। वे बाइडेन की ट्रांजिशन टीम में भी रह चुकी हैं।

इंजीनियरिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी का अनुभव

सोमवार रात NASA ने एक बयान में कहा- भव्या हर लिहाज से इस पद के लिए काबिल हैं। उनके पास इंजीनियरिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी का अनुभव है। वे 2005 से 2020 तक साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (STPI) के डिफेंस एनालिसिस विंग में मेंबर और रिसर्चर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : संसद पहुंची किसान आंदोलन की गूंज, हंगामा के बाद राज्‍यसभा की कार्यवाही दोबारा स्‍थगित

नेशनल स्पेस काउंसिल में भी काम किया

बयान में आगे कहा गया, स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस स्ट्रैटेजी एंड पॉलिसी में खासा अनुभव होने के साथ उन्होंने व्हाइट हाउस में पॉलिसी और नेशनल स्पेस काउंसिल में भी काम किया है। लाल न सिर्फ डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस बल्कि स्पेस इंटेलिजेंस कम्युनिटी की भी गहरी जानकारी रखती हैं।

नासा को पहले भी देती रही हैं एडवाइज

भव्या लगातार दो बार नेशनल ओसियानिक एडमिनिस्ट्रेशन कमेटी को लीड कर चुकी हैं। नासा में पहले वे बतौर एडवाइजरी काउंसिल मेंबर भी रह चुकी हैं। स्पेस रिसर्च के मामले में अमेरिका की बड़ी कंपनी C-STPS LLC में भी भव्या काम कर चुकी हैं। बाद में वे इसकी प्रेसिडेंट भी बनीं। इसके बाद उन्हें व्हाइट हाउस में स्पेस इंटेलिजेंस कमेटी का मेंबर बनाया गया था।

दो सरकारी कंपनियों में मिली थी एडवाइजर की जगह

अमेरिकी न्यूक्लियर सोसाइटी और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ीं दो सरकारी कंपनियों ने भव्या को बतौर एडवाइजर अपने बोर्ड में जगह दी थी। एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग प्रोग्राम में उनके कहने पर फेरबदल किए गए थे। भव्या ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की। इसके बाद पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट हासिल की।

इसे भी पढ़ें : म्यांमार में Army Chief ने अपने हाथों में ली सत्ता की कमान, किया ये बड़ा ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के पुत्र...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...