spot_img

अंडर पास बना जी का जंजाल, पानी भरने से आने-जाने में हो रही परेशानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GIRIDIH : गिरिडीह में हो रही मूसलाधार बारिश से बेंगाबाद स्थित महेशमुंडा अंडरपास में घुटने से भी ज्यादा पानी भर गया है। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में  भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिरिडीह-जामताड़ा मेन रोड के बीच यह अंडरपास बनाया गया है। इस रास्ते से तकरीबन हजारों लोग झारखंड, बंगाल और बिहार जाते हैं।

Read More :शॉर्ट सर्किट से गया नगर निगम ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

6 माह पहले अंडरपास बनाने का मिला था आश्‍वासन

बीते 6 माह पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने अंडरपास से पानी निकासी की समस्या को ठीक कराने की मांग पर रेलवे के खिलाफ सड़क जाम किया था। रेलवे अधिकारियों ने इसे बनाने का आश्वासन दिया था, पर इसे नहीं बनाया गया। इस कारण मानसून की बारिश शुरू होते ही जलभराव का विकट रूप देखने को मिल रहा है।

Read More :BOKARO : खालिस नदी पर बना डायवर्सन पानी की तेज धार में बहा

जामताड़ा में भी खेतों, तालाबों में भरा पानी

जामताड़ा स्थित पबिया में रात से लगातार बारिश हो रही है। इससे खेत, तालाब पूरी तरह से भर गए हैं। लगातार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रात में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश अभी भी जारी है। इस बारिश में भी जान जोखिम में डालकर कुछ लोग जगह-जगह मछली पकड़ने के लिए बहाव में जाल डाल रहे हैं। इधर, एक घर में ईंट की बाउंड्री गिर गई।

Read More :गढ़वा में युद्ध स्तर पर जारी है कोरोना टीकाकरण अभियान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...