PATNA : गया नगर निगम के ऑफिस में शुक्रवार को अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग मीटिंग हॉल और मेयर चेंबर में लगी है। आनन-फानन में मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी गई इसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए। जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। यह आग मीटिंग हॉल से शुरू होकर मेयर और निगम आयुक्त के कार्यालय में भी फैल गई है। फॉल्स सीलिंग में आग लगने की वजह से फैलती चली गई।
Read More :इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
अंदर में सभी जगह लगी है फॉल्स सीलिंग
गौरलजब है कि कि नगर निगम के अंदर सभी जगहों पर फॉल्स सीलिंग लगी हुई है। इस कारण यह आग फैल गई। समय रहते निगम के कर्मियों ने सारे सामान को बाहर निकाल दिया। घटना की सूचना पर आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर भी निगम कार्यालय पहुंच गए हैं।
Read More :BOKARO : खालिस नदी पर बना डायवर्सन पानी की तेज धार में बहा








