spot_img

गढ़वा में युद्ध स्तर पर जारी है कोरोना टीकाकरण अभियान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हर प्रखंड में बीडीओ की निगरानी में लोगों को दिया जा रहा टीका

GARHWA : डीसी राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर गढ़वा जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चल है। जिले के सभी प्रखंडों में संचालित टीकाकरण केंद्रों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर वैक्‍सीन लगवा रहे हैं। सभी को टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का उचित अनुपालन करने की सलाह दी जा रही है। इसी कड़ी में जिले के बिशुनपुरा, बरगढ़, मेराल, रंका के सिरोई कला, सगमा, मझिआंव समेत अन्य प्रखंडों में बीडीओ की निगरानी में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को टीका दिया जा रहा है।

Read More :इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक कर रहे अधिकारी

युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। 45+ के लोग भी बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। टीकाकरण के साथ साथ पदाधिकारियों द्वारा घर- घर जाकर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के शत-प्रतिशत लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया जाए।

Read More :विकास के मामले में मिसाल बनेगा गढ़वा जिला : मिथिलेश ठाकुर

सुरक्षा एवं सुविधा की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था

टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। नागरिकों को टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह एवं भ्रांति पर ध्यान नहीं दें, वैक्सिन आपका सुरक्षा कवच है। अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर आधार कार्ड, मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं और टीका लगवाएं।

Read More :टैंकर ने बाइक सवार दंपती को मारा धक्का, पत्‍नी की मौत, पति घायल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...