खूंटी: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक का शव सड़क से नीचे नदी के गार्डवाल से करीब 15 फीट नीचे मिला है। और दूसरे युवक की लाश सड़क किनारे से मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान तोरपा के टाटी गांव निवासी दुर्गा धनवार और उसके दोस्त आलोक बारला के रूप में की गई है। यह घटना तोरपा-कर्रा मेन रोड छाता नदी के पास तीखे मोड़ पर हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली








