Kohramlive Desk : महिलाओं की सड़क पर लड़ाई। पहले गाली-गलौज की फिर बात लात घूसे तक पहुंच गई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो 14 सितंबर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह लड़ाई टोल प्लाजा पर पैसे के भुगतान को लेकर हुई। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो नासिक के पिंपलगांव टोल बूथ का है। इनमें से एक टोल प्लाजा की कर्मचारी थी, जबकि दूसरी यात्री।
A shocking incident has come to light that a fierce fight took place between women at the Pimpalgaon toll booth near Nashik. @IGPNashikRange pic.twitter.com/1PwGTugSqo
— 𝕄𝕣.ℝ𝕒𝕛 𝕄𝕒𝕛𝕚 (@Rajmajiofficial) September 15, 2022
पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते और एक-दूसरे को कई बार थप्पड़ मारते हुए देखे जा रहे हैं। कुछ लोग झगड़ा छुड़ाने के लिए जरूर आए, लेकिन इस दौरान कई लोग वीडियो बनाते दिखे। मारपीट के दौरान ये दोनों महिलाएं एक दूसरे से गाली-गलौज भी करती दिखाई देती हैं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को बार-बार घूसे, गाली और थप्पड़ मार रही हैं। एक यूजर ने घटना का पूरा वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘ ये एक हैरान करने वाली घटना है। नासिक के पास पिंपलगांव टोल बूथ पर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई।’ फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : रांची में मर्डर करने वाले बदमाश का यूपी में इन*काउंटर…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के कपड़ा व्यवसायी की बड़ी बेरहमी से खूंटी में ह*त्या….
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल








