Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार की अचानक हुई कार्रवाई ने अवैध बालू खनन में चल रहे बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया। रात करीब 9 बजे, कचहरी रोड से दो ट्रैक्टर तेज रफ्तार में गुजरते दिखे, संदेह होने पर SDO ने पीछा कर दोनों वाहनों को रोका और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दोनों ट्रैक्टरों में ट्रॉली और बालू उत्खनन के उपकरण रखे हुये थे। ट्रैक्टरों पर सात मजदूर सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में तुरंत स्वीकार कर लिया कि वे बालू लोड करने जा रहे थे। उन्होंने वाहनों के मालिक का नाम अशोक प्रसाद गुप्ता, ग्राम चिरोंजीया बताया। निरीक्षण में यह खुलासा हुआ कि दोनों ट्रैक्टर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दौड़ रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये SDO संजय कुमार ने गढ़वा पुलिस को मौके पर बुलाया। दोनों ट्रैक्टर जब्त किये गये मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया। SDO संजय कुमार ने थानेदार को निर्देश दिया कि डुप्लीकेट नंबर प्लेट के मामले की गहन जांच करें, वाहन मालिक के जरिये संचालित पूरे नेटवर्क को खंगालें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें और जांच प्रगति की नियमित जानकारी दें। SDO ने कहा कि अवैध बालू उत्खनन से जुड़े लोग नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। सख्त कार्रवाई हर हाल में जारी रहेगी।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...






