spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड ATS की रिमांड पर दो आतंकी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गोड्डा और हजारीबाग से धराये दो आतंकियों को ATS ने रिमांड पर लिया है। आतंकी संगठन ISIS के संदिग्ध आतंकी मो. आरिज हसनैन और मो. नसीम उर्फ मोहसिन को झारखंड एटीएस ने आठ नवंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दोनों आतंकियों से पूछताछ करने के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड ने अदालत में अर्जी दी थी, जिसके बाद अदालत ने गोड्डा के रहने वाले आतंकी आरिज और हजारीबाग के रहने वाले मोहम्मद नसीम से एटीएस को अगले चार दिनों तक पूछताछ की इजाजत दी। इन आतंकियों से ATS मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। एटीएस का कहना है कि दोनों आतंकियों के पास कई ऐसे राज हैं, जिनके खुलासे के बाद झारखंड में छिपे हुए स्लीपर सेल के कई एजेंट अरेस्ट किया जा सकते हैं।

एटीएस ने खुलासा किया है कि दोनों संदिग्ध आतंकी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों के संपर्क में थे। दोनों का लक्ष्य फिलिस्तीन जाकर इजरायल के खिलाफ संघर्ष में शामिल होना था। एटीएस ने अपने बयान में यह बताया था कि फिलिस्तीन जाकर दोनों ने फिदायीन हमला कर मस्जिद ए अल अक्सा को यहूदियों से आजाद कराने का लक्ष्य रखा था। दोनों ने 2020 में फेसबुक के माध्यम से कश्मीरी युवक-युवतियों से भी संपर्क में आने की बात सामने आयी है। इस बिंदु पर ATS दोनों आतंकियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आतंकियों में आरिज गोड्डा के रहमत नगर महमुदनगर के असनबानी का रहने वाला है। आरिज की निशानदेही पर ही एटीएस ने मो. नसीम को हजारीबाग के कटकमसांडी इलाके के पेलावल महतो टोला से गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की गाड़ी के आगे आने वाली संगीता के खिलाफ FIR दर्ज

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...