गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर उगले चौंकाने वाले राज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटरों को समय रहते पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया। बीते 21 दिसंबर को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के ज्वेलरी कारोबारी रंजीत कुमार सोनी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। वहीं, रंगदारी न देने पर फायरिंग की धमकी दी गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी को पहाड़ी मोहल्ला से गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 देसी पिस्तौल, 2 जिंदा गोली, हथियार जैसी दिखने वाली पाइप एवं अन्य आपत्तिजनक कुछ चीजें मिली है। पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया के जरिये उक्त दोनों आरोपियों को प्रिंस खान का नंबर मिला। नाजीम ने संपर्क कर ज्वेलरी कारोबारी का नंबर गैंगस्टर को दे दिया। दिलचस्प बात यह कि कुछ महीने पहले नाजीम ने उसी ज्वेलरी शॉप से खरीदारी की थी। खरीदारी के बिल से ही कारोबारी का मोबाइल नंबर मिला। फायरिंग से पहले ज्वेलरी शॉप की रेकी की गई थी। दुकान के बगल की केक शॉप में नाजीम ने केक का ऑर्डर भी दिया, ताकि कोई शक न करे। पुलिस को रेकी से जुड़ा CCTV  फुटेज भी हाथ लगा है। पलामू की SP रीष्मा रमेशन ने खुलासा किया कि प्रिंस खान ने नाजीम के खाते में ₹24,000 एडवांस भेजे थे, संबंधित बैंक खाते को सील करने के लिए पत्र लिखा गया है। रंगदारी की रकम का 20% हिस्सा शूटरों को और 80% प्रिंस खान को मिलना था। गिरफ्तार मुर्तजा अंसारी ऑटो चलाता है। नाजीम पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...