spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में जल्‍द होगा दो सड़कों का निर्माण, कैबिनेट से 132 करोड़ की मिली मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : गढ़वा में जल्‍द ही दो सड़कों का निर्माण जल्‍द शुरू हो जाएगा। इससे दो दर्जन गांवों के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इन सड़कों के निर्माण के लिए राज्‍य कैबिनेट ने 132 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। गोवावल एवं मेराल, डंडई, चिनियां आदि क्षेत्रों के ग्रामीण कम दूरी तय कर पलामू व गढ़वा जिला मुख्यालय पहुंच सकेंगे। दोनों सड़कें पीडब्ल्यूडी मानक की बनाई जाएंगी। पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल गढ़वा इन सड़कों का निर्माण कराएगा। यह जानकारी राज्‍य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री तथा गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दी।

पुलों का भी किया जाएगा निर्माण

मंत्री ने बताया कि गढ़वा के एनएच 75 लगमा से हसनदाग, करकोमा होते हुए तसरार सीमा तक पथ निर्माण करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से 15 किमी किया जाएगा। इस पथ के साथ दानरो नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल के निर्माण के साथ साथ तीन अन्य पुलों का भी निर्माण कार्य होगा। यूपी से छत्तीसगढ़ जाने वाले वाहनों का आवागमन भी इस सड़क से हो पाएगा। दानरो नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनो में इस क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय कर ज़रही, तसरार जाना पड़ता था। अब यह सुगम हो जाएगा। करीब 66 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 20 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से हूर, मधेया, करुआ, डुमरिया, कमता, कुड़ी, डंडा, मोतीहारा आदि गांव सीधे मेदिनीनगर से जुड़ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शराब नीति को मंजूरी, 5 लीटर से ज्‍यादा अवैध शराब पकड़ाया तो…

इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्‍टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बदन पर कपड़ा नहीं, हाथ-पैर बंधा, फंदे पर लटका मिला विवेक, पुलिस बोली…

इसे भी पढ़ें : ग्राम प्रधान के घर में लिखी जा रही थी इंटर की कॉपियां, पहुंची पुलिस और…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...