spot_img

महिला मजदूर से किया था रेप का प्रयास, इसलिए पति और भतीजे ने काट डाला था

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : मेदिननगर में राजमिस्त्री हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। ये बात सामने आई कि तीन बच्चों के पिता राजमिस्त्री जितेंद्र सिंह ने एक महिला मजूदर के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर महिला के पति और भतीजे ने उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…

आरोपी ने पहले राजमिस्‍त्री ने जान-पहचान बढ़ाई

महिला मजदूर ने राजमिस्त्री की गलत हरकत की जानकारी अपने पति को दी। महिला के पति ने अपनी 23 साल के भतीजा के साथ मिल उसकी हत्या की प्लानिंग की। आरोपी ने राजमिस्त्री से काम मांगने के बहाने जान पहचान बढ़ाई। एक दिन मौका देख राजमिस्त्री को दुबियाखांड जंगल में फोन कर बुलाया और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें :अलर्ट ! किसानों के लिए बीएयू ने जारी की गाइडलाइन, 3 दिन वज्रपात के साथ हो सकती है भारी बारिश

इस प्रकार किया गया मामले का खुलासा

जितेंद्र का शव 19 मई को जंगल से मिला था। चरवाहों ने शव को देखा था। तब पुलिस को इसके बारे में जानकारी मिली। दो दिनों तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। सोशल मीडिया में वायरल फोटो देख मृतक के परिजन सदर थाना पहुंचे। बताया कि एक व्यक्ति से फोन पर हाल के दिनों में ज्यादा बातचीत होती थी। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो महिला मजदूर के पति का नंबर निकला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :हाइवा के नीचे बैठी थी महिला, चालक ने बिना देखे बढ़ाया और…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...

पूर्व नक्सली कमांडर मा’रा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौ’त की वजह…

Psalamu : पलामू के शांत गांबेलहारा गांव में पूर्व...