Jamtara (Pintu Mandal) : चोरी के सामान की खरीद बिक्री करनेवाले गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विवेक मंडल और मकबूल अंसारी है। दोनों जामताड़ा के रहने वाले हैं। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी किये गये सामान बरामद किये गये हैं। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्रेस कांफ्रेंस कर एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि ने गुप्त सूचना के आधार पर और एसपी के निर्देश पर जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।
छापेमारी में थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव से विवेक मंडल तथा बेबा धनबाद से मकबूल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान विवेक के घर से चोरी का मोटर पंप सेट, पुराना पंखा, ग्लेंडर मशीन, जिओ वाईफाई, स्पीकर, हारमोनियम, माइक्रोफोन, साउंड बॉक्स, जिओ फोन, पीतल का बर्तन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। वहीं मकबूल अंसारी के घर से इंडक्शन चूल्हा, ब्लूटूथ स्पीकर, सीलिंग फैन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। जो चोरी का माल इन लोगों ने खरीदा था।
दोनों आरोपियों ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि चोरी की सामान खरीद कर वे लोग बेच दिया करते थे। अच्छी कमाई हो जाती थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। दोनों को धर दबोचने में एसआई दीपक कुमार साव, ममता बास्की, रमेश कुमार रजवार, परवन साह, अनिल कुमार, एएसआई लव कुमार, गणेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत








