spot_img

इस युवती से दो आशिक करना चाहते थे शादी, नहीं किया तो कर दिया ये हश्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : ब्रिटेन से पढ़ाई करने वाली एक 26 साल की पाकिस्तानी युवती की हत्या प्यार में पागल दो आशिकों ने कर दी है। लोकल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस युवती के दो आशिक उससे शादी करना चाहते थे, लेकिन ये महिला इनमें से किसी से भी शादी नहीं करना चाहती थी। 26 साल की मायरा जुल्फिकार ने ब्रिटेन से लॉ की पढ़ाई की है और वो दो महीने पहले ब्रिटेन से पाकिस्तान आई थीं। मायरा ने मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की थी और उन्हें लॉ फर्म डंकन ब्लेकेट में जॉब भी मिल गई थी। वे लाहौर के डिफेंस एरिया में अपनी एक दोस्त के साथ अपार्टमेंट किराए पर लेकर रह रही थीं।

Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा



दोनों पर मारने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, मायरा के अंकल मोहम्मद नजीर ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है और जाहिर जदून और साद अमीर बट्ट नाम के दो लड़कों पर मायरा की हत्या के आरोप लगाए हैं। नजीर का दावा है कि ये दोनों लड़के पिछले कुछ समय से मायरा को परेशान कर रहे थे। नजीर ने दावा किया कि मायरा को इन दोनों लोगों ने ही बाकी दो लोगों के साथ मिलकर मारा है।

Read More : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी #RupaTirkey का हुआ अंतिम संस्‍कार, #Justice_for_rupa_tirkey Twitter पर कर रहा ट्रेंड  

मायरा ने बताई थी धमकी की बात

नजीर ने ये भी बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात मायरा से हुई थी और उसने शिकायत की थी कि दो लोग उसे धमका रहे हैं और हैरेस कर रहे हैं। मायरा के शरीर पर जख्म भी मिले हैं और माना जा रहा है कि उसकी मौत गला दबाने और गोली मारकर की गई है।  हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Read More : फिल्म एडिटर अजय शर्मा की कोरोना से मौत,10 दिन पहले मांगी थी OXYGEN

spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें

रविवार(Sunday), नाम लेते ही दिल में जैसे ठंडी हवा चलने लगती है। परिवार, आराम, चाय की चुस्की और सुकून का दिन।

India to Nepal : भारत से नेपाल में एंट्री पर अब सख्त नियम, जानें…

भारत(India) से नेपाल जाने वालों के लिये बड़ी चेतावनी है। नेपाल सरकार ने भारतीय(India) नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर नियम और कड़े कर दिये हैं।