spot_img
spot_img
spot_img

एक ही जगह पर आ धमके महिला के दो प्रेमी और पति की प्रेमिका, फिर हुआ घमासान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jaipur :यपुर के मुहाना थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग के चलते एक व्यक्ति मोहनया धाकड़ की हत्या का मामला सामने आया है। ये हत्या तब हुई जब एक महिला के दो अलग-अलग प्रेमी, महिला का पति और पति की एक प्रेमिका सब आमने-सामने आ गए। आपसी संघर्ष के दौरान एक महिला बसंती भी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गई।  उसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Read more: बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…

पति की प्रेमिका और पत्‍नी के दो प्रेमी

मुहाना थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि जांच में पता चला है कि घायल महिला बसंती रैगर, गंगापुर सिटी की रहने वाली है। वह अपने पति कन्हैया रैगर व बच्चों के साथ मुहाना मंडी इलाके में खानाबदोश के रूप में रहती थी। सोमवार देर रात को बसंती का एक प्रेमी मुकेश शर्मा मुहाना आया था। इस दौरान बसंती का एक अन्य प्रेमी मोहनया धाकड़ भी वहां आ गया। इस दौरान बसंती के पति कन्हैया की एक प्रेमिका कमली बावरिया भी मंडी परिसर में आई थी।

एक साथ सबके मिलने पर हो गया विवाद

सभी शराब के नशे में थे और एक साथ सभी के मिलने पर आपसी विवाद हो गया। झगड़े के दौरान बसंती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके प्रेमी मोहनया धाकड़ की मौत हो गई। पुलिस को छानबीन के दौरान घायल महिला बसंती के पति कन्हैया व उसकी प्रेमिका कमली बावरिया शराब के नशे में मिले। जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।

एक प्रेमी की पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने मृतक मोहनया का शव पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। कन्हैया व कमली को ह‍िरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। झगड़े में शामिल बसंती के एक अन्य प्रेमी मुकेश शर्मा की पुलिस तलाश कर रही है।

Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…

Read more: जय कन्‍हैया लाल की… वीडियो

Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो

Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये

Read more:थर्मल पावर प्‍लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...