तंत्र-मंत्र के तमस में दो चिताएं

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रात की चुप्पी में बसी थी एक अनकही साजिश, मक्खनपुर की उस सुनसान बाउंड्री में, हवा भी सहमी हुई थी। नीम की डाली से सुई से छिदा हुआ झूलता वो पुतला और जमीन पर पड़ी दो लाशें रामनाथ और पूरन। रिश्तेदार, लेकिन अब जीवन से रिश्ते टूट चुके थे।  पूरन — बेलदार, मगर जिंदगी से ऊबा हुआ एक तांत्रिक भी। रामनाथ.. सीधा-साधा किसान, जिसकी आंखों में बस थोड़ा चैन और छोटा सा कर्ज चुका देने की तमन्ना थी। रामनाथ ने पत्नी को ससुराल छोड़ते वक्त बस इतना कहा था, “पूरन के साथ एक घंटे में लौट आऊंगा।” लेकिन नियति ने चिताओं की तैयारी कर ली थी। जांच के बाद जो बातें सामने आई, वो किसी डरावनी काली किताब का अध्याय सा लगता है, पास रखे पानी का गिलास, लड्डू, नींबू और पेड़ से लटका गुड्डा, जिसे सुईओं से भेदा गया था। क्या पूरन ने किसी सिद्धि की तलाश में खुद को और अपने रिश्तेदार को बलि बना दिया?  या फिर ये कर्ज और मोहभंग का अंतहीन अंधेरा था, जिसे तंत्र की रोशनी से मिटाने की नाकाम कोशिश की गई? इस बिंदु पर पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। खबर है कि टीम ने पुतले को हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस को पोस्टमर्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतेजार है। यह सनसनीखेज घटना फिरोजाबाद की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...