RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के राहे थाना क्षेत्र की नारायण घाटी में बुधवार को एक जीप के पलटने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 साल की हेमला देवी और 45 साल की सन्मतिया देवी के रूप में हुई है। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। गाड़ी ओवरलोड थी।
Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
मौके पर पहुंची पुलिस, कर रही जांच
हादसा सुबह 9 बजे हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और लोगों की रेस्क्यू में जुट गए। लोगों की मदद से एंबुलेंस मंगाया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।
Read More :अब इन राज्यों में भी 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, राज्य सरकारों ने लिया फैसला












