spot_img

रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, बच्ची का रेप के बाद निकाला कलेजा, दंपती ने भूनकर खाया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में एक मासूम बच्ची का रेप करने वाले और कलेजा निकालने वाले हत्यारों पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए लगा दिया है। कानपुर के घाटमपुर इलाके के एक गांव में पिछले साल 14 नवंबर को दीपावली की रात सात साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव गांव के बाहर बने काली मां के मंदिर के पास मिला था। उसके शरीर को बुरी तरह काटकर उसका कलेजा निकाला गया था।

Read More : मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्‍थे चढ़े नंदू गैंग के 4 शूटर, नहीं धराते तो कारोबारी को…

तंत्र-मंत्र के लिए की गई थी हत्‍या

पुलिस को बच्ची की बॉडी की स्थिति को देखते हुए शक हुआ था कि हो सकता है कि किसी ने बच्ची की हत्या के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लिया हो। जांच के दौरान पता चला कि ये बच्ची आखिरी बार गांव में अंकुल नाम के शख्स के साथ देखी गई थी और वो इस बच्ची को टॉफी दिलाने ले गया था। पुलिस ने जब अंकुल को पकड़ा तो उन्हें अंधविश्वास से जुड़ी एक भयानक कहानी के बारे में पता चला। अंकुल ने अपने साथी वीरेन्द्र के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की थी।

Read More :फोरलेन के गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, पशु चारा लाने गए थे खेत

हत्‍यारों को मिले थे 10 हजार रुपये

अंकुल ने कहा कि हमने हत्या से पहले इस लड़की का रेप किया था और फिर उसका पेट काटकर उसका कलेजा निकाल लिया था। अंकुल ने कहा कि इस बच्ची की हत्या गांव के ही रहने वाले परशुराम और उसकी पत्नी सुनैना ने कराई थी। इस कपल यानी दंपती को बच्चा नहीं था, इसलिए औलाद पाने के लिए इस पति-पत्नी ने अंधविश्वास का सहारा लिया था और मुझे और वीरेंद्र को इस काम के लिए दंपती ने 10 हजार रुपए दिए थे।

Read More :अब हीरो का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ सस्‍ता, जानें नई कीमत

बच्‍ची का कलेजा खानेवाले दंपती हुए थे गिरफ्तार

इस मामले में परशुराम ने कहा कि मेरी औलाद पैदा नहीं हो रही थी। डॉक्टरों के इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ तो मैंने रेलवे स्टेशन पर बिकने वाली तंत्र-मंत्र वाली किताबों को पढ़ना शुरू किया। ऐसी ही एक किताब में मैंने पढ़ा था कि अगर किसी बच्ची के शरीर के अंग को दिवाली की रात महिला को खिलाया जाए तो बच्चा हो जाता है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का कलेजा खाने वाले शख्स परशुराम और उसकी पत्नी सुनैना को भी गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। पुलिस ने बच्ची की हत्या करने और उसका रेप करके कलेजा निकालने वाले दोनों हत्यारों अंकुल और वीरेंद्र पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए लगा दिया है।

Read More :मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्‍थे चढ़े नंदू गैंग के 4 शूटर, नहीं धराते तो कारोबारी को…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...