kohramlive desk : सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी को हाल ही में बढ़ाया है। इस खास स्कीम के तहत अब Hero Optima HX की कीमत में कमी की गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर से 15,600 रुपये कम हो गए हैं। अब Hero Optima HX डुअल-बैटरी वेरिएंट की प्राइस (एक्स शोरूम) 58,990 रुपये हो गई है। इसके सिंगल बैटरी मॉडल को अब 53,600 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले Hero Optima HX डुअल-बैटरी वेरिएंट की कीमत 74,660 रुपये थी। और सिंगल बैटरी की 61,640 रुपये।
Read More : 15 अगस्त के बाद हो सकते हैं CBSE 12वीं के वैकल्पिक परीक्षा
टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रतिघंटा
Hero Optima HX इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले व्हीकल में से एक है। हीरो ने इसमें 1200 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर का यूज किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रतिघंटा है। हीरो के इस स्कूटर में 51.2V/30Ah की क्षमता का पोर्टेबल बैटरी पैक दिया गया है जो सिर्फ एक बार चार्ज करने पर 82 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है।
Read More : झारखंड में अब दिसंबर में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
इनकी कीमत में भी कमी
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम बेहद कम हो गए हैं। रिवाइज्ड FAME II सब्सिडी की वजह से इस स्कूटर पर करीब 11,250 रुपये कम हो गए हैं। दाम घटने के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 100,777 (दिल्ली) और 110,506 (बेंगलुरू) रुपये हो गई है। केंद्र सरकार की इस रिवाइज्ड स्कीम के तहत Ather 450X के दाम भी करीब 14,500 रुपये कम हुए हैं।
Read More : फोरलेन के गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, पशु चारा लाने गए थे खेत












