spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्‍थे चढ़े नंदू गैंग के 4 शूटर, नहीं धराते तो कारोबारी को…

Date:

spot_img
spot_img

DELHI : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच जाफरपुर कलां में हुई मुठभेड़ के बाद कुख्यात नंदू गैंग के चार शूटरों को दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान चार में से तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि नंदू गैंग के सदस्य फिरौती नहीं दिए जाने पर नजफगढ़ इलाके में एक व्‍यवसायी की हत्या की साजिश रच रहे थे। हमलावरों की पहचान विनय उर्फ ​​नितिन (23), रॉबिन बालियान (18), सुमित (20) और रोहित (18) के रूप में हुई है। गौरतलब है कि नंदू गैंग नजफगढ़, द्वारका और उत्तम नगर इलाके में ज्यादा सक्रिय है।

Read More :युवक की हत्या के बाद बवाल, आरोपी की पत्‍नी को पीट-पीटकर मार डाला

एक कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस ने कहा कि कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू ने नजफगढ़ के कई कारोबारियों से रंगदारी मांगी थी। इनमें बाजारों के मालिक और ठेकेदार भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी वसूल की जानी थी। हालांकि, रंगदारी देने के बजाय एक कारोबारी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की स्‍पेशल टीम बनाई गई थी।

Read More :झारखंड में अब दिसंबर में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

जवाबी कार्रवाई में पकड़ाए शूटर

पुलिस को पता चला था कि आरोपी मलिकपुर में व्यापारी की हत्या की योजना बना रहे थे, इसलिए उन्होंने दो बाइकों पर आए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More :फोरलेन के गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, पशु चारा लाने गए थे खेत

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: