PAKUR : पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में फुलपहाड़ी गांव में शनिवार को आम तोड़ने के विवाद में हुई फायरिंग में झारखंड पुलिस के एक जवान समेत दो की मौत हो गई। दूसरा मृतक 13 साल का एक लड़का है। घटना में नाबालिग लड़के के पिता भी जख्मी हुए हैं।
Read More :आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, एक की गई जान
बच्चे को जवान ने मारी गोली
बताया जाता है कि विवाद के बाद जवान ने बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के पेट में भी गोली मार ली। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि जवान ने खुद को गोली मारी या फिर दूसरे पक्ष ने उसकी जान ली।
Read More :तालाब में डूबकर किशोर की मौत, अपने दादा के साथ गया था नहाने
दोनों पड़ोसी और आपस में रिश्तेदार
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में मोनू केवट (13) और बिरजू केवट (35) के रूप में की गई। दोनों ही पड़ोसी है और आपस में रिश्तेदार थे। दरअसल, मोनू, बिरज के घर में लगे पेड़ से आम तोड़ रहा था। इसी दौरान बिरजू ने उसे डांटा और मोनू के परिजनों से विवाद शुरू हो गया। इसी बीच बिरजू केवट ने पिस्टल से मोनू पर फायरिंग कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मार ली।
Read More :BREAKING : दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किन चीजों पर लगी पाबंदी















