spot_img

घर से आम तोड़ने निकले थे दो बच्‍चे, डोभा में मिला शव, परिजनों ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : शुक्रवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के दो बच्‍चे घर से आम तोड़ने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक दोनों घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्‍तर से काफी खोजबीन की, मगर दोनों का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। सुबह खेत में गए ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा के पास बने गड्ढ़े के उपर बच्‍चे का कपड़ा देखा। अंदर झांका तो रह गए दंग। गड्ढ़े के पानी में एक बच्‍चे का शव तैर रहा था।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नगड़ी थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्‍चे के शव को बाहर निकाला। काफी खोजबीन के बाद दूसरे बच्‍चे का शव भी डोभा से निकाला। दोनों की पहचान नगड़ी के हाई स्कूल मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय मोहम्मद नदीम और 12 वर्षीय मोहम्मद अरशद के रूप में हुई है।

शव मिलने की सूचना पर पहुंचे बच्‍चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस गड्ढ़े में बच्‍चे का शव मिला है वहां बगल में ईंट भट्ठा है। इसी गड्ढ़े के पानी से ईंट भट्ठा का काम चलता है। परिजनों ने हत्‍या की आशंका जतायी है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

इसे भी पढ़ें : आपत्तिजनक स्थिति में धराए प्रेमी जोड़े, लोगों ने ऐसे करा दी शादी…(VIDEO)

इसे भी पढ़ें : बच्‍चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...