PATNA : बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल के कछवा थाना क्षेत्र के मंगराव गांव में सोमवार को पानी में डूबकर से दो बच्चों की जान चली। मरने वाले बच्चे हैं- 14 का आयुष आनंद और 12 साल का रोशन कुमार। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। पानी में डूबने की सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों ने बच्चों को निकाला। इसके बाद परिजन नासरीगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Read More :झारखंड लौट रहे ‘टाइगर’, हवाई जहाज से Tweet कर लिखी ये बात…
सोन नदी में नहाने के दौरान गहराई में चले गए बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खेल-खेल में सोन नदी में नहाने लगे थे। इस दौरान बच्चों को पता भी नहीं चला और वे गहरी खाई में चले गए और दोनों डूब गए।
तीसरे बच्चे ने दी थी सूचना
काछवा के थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि तीन बच्चे खेलते-खेलते सोन नदी में नहाने लगे। दो बच्चों की डूबने से मौत हुई है। तीसरे बच्चे ने वहां से निकलकर स्थानीय लोगों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और बच्चों को निकालकर नासरीगंज पीएससी ले गए। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी












