spot_img
spot_img
spot_img

बच्चों के भविष्‍य के लिए टीचर ने की अनोखी पहल, पढ़ाई के लिए मंदिर के लाउड स्पीकर को बनाया माध्यम और….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है। बच्‍चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए एक शिक्षक ने अनोखी पहल की। पढ़ाने के लिए लाउड स्‍पीकर को माध्‍यम बनाया। गांव में जगह-जगह दीवारों पर हिंदी-इंग्लिश की वर्णमाला लगा दी। शिक्षक लाउड स्पीकर से बोलते हैं और दूर-दूर बैठे बच्चे उनके साथ इसे दोहराते हैं। हम बात कर रहे हैं झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड की पपलो पंचायत के जुनौरी गांव की। यहां शिक्षक भीम महतो की इस पहल से बच्‍चो और उनके अभिभावक प्रसन्‍न हैं।

Read More :हजारीबाग एसपी की कार ट्रेलर से टकराई, IPS गंभीर रूप से घायल, मेडिका में एडमिट

बच्‍चों को नि:शुल्‍क शिक्षा दे रहे भीम महतो

बोकारो में राजकीय मध्य विद्यालय, जुनौरी के शिक्षक भीम महतो लगातार क्षेत्र में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। साथ ही अपने निजी मद से कॉपी, पेन, मास्क, सैनिटाइजर, बिस्कुट भी देते हैं। उन्होंने घटियारी पंचायत के मंगलडाडी गांव में बसे बच्चों को सबसे पहले पढ़ाने की शुरुआत की।

Read More :भारी बारिश और आंधी-तूफान से 9 लोगों की मौत, 17 जख्‍मी

समाज हित के लिए हमेशा तत्‍पर रहता हूं : भीम

शिक्षक भीम महतो ने कहा कि समाज के हित के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इसे देखते हुए गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया। जुनौरी गांव के निवासी गोपाल गिरी ने बताया कि शिक्षक भीम महतो द्वारा बच्चों को पढ़ाने की एक अनोखी पहल की जा रही है। चंद्रिका गिरी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी बच्चे पढ़ाई से दूर होते जा रहे थे। लेकिन, भीम महतो ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर परिसर में लगे लाउड स्पीकर से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। यह अत्‍यंत सराहनीय कार्य है।

Read More :खूब खून पसीना बहाया, फिर भी मन दुखी (Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...