kohramlive desk : दो जिस्म एक जान से मशहूर दो भाइयों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। ये दोनों छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के छोटे से गांव खैन्दा निवासी थे। दोनों भाइयों का नाम शिवनाथ और शिवराम था। परिजनों की मानें तो मामूली बुखार के चलते जुड़वां भाइयों ने दम तोड़ा है। सुबह जब घरवाले इनके कमरे में पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। बचपन से शरीर से जुड़े दोनों भाइयों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। दोनों भाई इलाके और छत्तीसगढ़ में ही नहीं देशभर में चर्चित थे। अनूठी शारीरिक बनावट की वजह से देश ही नहीं, विदेश से भी लोग उन्हें देखने के लिए आते थे। ये देश के ऐसे जुड़वां थे, जिन्हें लोग एक जिस्म दो जान के नाम से जानते थे। शिवराम और शिवनाथ के 2 पैर, चार हाथ और दो सिर की अद्भुत शारीरिक बनावट थी। दोनों 21 साल के थे। दोनों का जन्म 2000 में हुआ था।

दोनों ने कहा था- हम नहीं होंगे जुदा
शरीर जुड़े होने की वजह से दोनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत आती थी। मगर अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दोनों ने कहा था कि वह अलग नहीं होना चाहते। डॉक्टर्स ने हालांकि कहा था कि दोनों के शरीर को अलग करने में सेहत से जुड़े कई रिस्क फैक्टर हो सकते हैं। दोनों भाई भी नहीं चाहते थे कि उन्हें ऐसी सर्जरी से अलग किया जाए। वे एक साथ अपनी जिंदगी को खुशी से बिता रहे थे।
दोनों जुड़वां सोशल मीडिया में भी खूब एक्टिव थे। चाहे इंस्टाग्राम हो फेसबुक हो या फिर टिकटॉक, सभी प्लेटफार्म में दोनों भाइयों के कई मिलियन व्यूअर्स थे। हाल ही में दोनों का पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल भराते वीडियो खूब वायरल हुआ था। इधर, जुड़वां भाइयों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर है। घटना के बाद पुलिस मौके पर कई घंटों के इंतजार के बाद पहुंची। ग्रामीण मौत की वजह जानना चाहते थे, लेकिन इस संदेहास्पद मौत का राज अब राज ही रह जाएगा। बिना पोस्टमॉर्टम के ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें :राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :TSPC को झटका, 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ दो धराये
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे










