Godda : शादी समारोह में शरीक होने गोड्डा जा रहे दो जिगरी दोस्त मोनू और सोनू की डेड बॉडी खून से लथपथ हालत में मिली। उनके पास ही उनकी क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। आशंका जताई गई है कि रात में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे बाइक सहित दोनों दोस्त सड़क किनारे एक खाई में गिर गये। मौके पर ही दोनों के प्राण निकल गये। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को उठा पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं उनके घरवालो को बताया। यह मनहूस खबर मिलते ही मोनू कुमार मंडल और सोनू कुमार मंडल के घर में कोहराम मच गया। यह दर्दनाक हादसा गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के हाईवे पर तेलगामा गांव के पास हुआ। दोनों दोस्त मेहरमा के दिग्घी गांव के रहनेवाले थे। कुछ रोज पहले ही मुंबई से अपने गांव आये थे। दोनों मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मृतक सोनू के पिता का नाम गुलाब मंडल एवं मोनू के पिता का नाम सदानंद मंडल बताया गया।
इसे भी पढ़ें :चेन्नई में मिचौंग का कहर, कई जान चली गई….
इसे भी पढ़ें :बिना जेल अधिकारी के मर्जी से पिस्टल जा नहीं सकती : बाबूलाल मरांडी
इसे भी पढ़ें :रांची के बर्लिन अस्पताल में ED, पंजे में आ सकते हैं एक और IAS
इसे भी पढ़ें :हाई कोर्ट ने पूछा- जेल मर्डर केस में SIT जांच हो सकती है या नहीं
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में नहीं होंगे शामिल…
इसे भी पढ़ें : ”एयर इंडिया के खास लॉन्ज को देखते ही मुख से निकले, वाह… क्या बात है”








