बोकारो : चास में बंद आवास से चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। छह लाख के गहने भी बरामद। चोरों की पहचान सीसीटीवी के वीडियो फुटेज हुई। इसके पहले भी इस केस में दो आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है। चोरी की घटना चास के तेलीडीह स्थित प्रभात कोली के घर में हुई थी। उस वक्त घर में ताला लगा था।
मोबाइल लोकेशन से आरोपियों को ट्रैक किया गया
इस संबंध में चास थाना प्रभारी अमिताभ राय ने बताया कि इनमें से एक राजू पासवान का मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया गया, जिसका लोकेशन गोड्डा बताया गया। इसके बाद चास पुलिस ने एक टीम गठित कर गोड्डा पहुंची, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उसके बाद लोकेशन बिहार का आरा बताने लगा, जहां से पुलिस ने राजू पासवान को गिरफ्तार कर चास थाने ले आई। उसी के निशानदेही पर चोरी किए सोने-चांदी के गहने को बरामद कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें : Girlfriend मिलने नहीं आई तो होटल के पांचवें तल्ले से कूदा, मौत
जेवर दुकानदार भी गिरफ्तार
वहीं कुछ गहनों को चास स्थित दुकानदार बबलू सोनी के यहां बेचा था। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर थाने ले आई। बरामद गहनों के मूल्य लगभग छह लाख रुपए आंके जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP








