रांची : संगठन के नाम पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें : पिता दहेज के लिए टाल रहे थे विवाह, बेटे ने मंदिर में रचाई शादी
मामले में 8 फरवरी को जसंती टोप्पो ने बेड़ो थाना में एक लिखित आवेदन देकर रंगदारी की शिकायत की थी। शिकायत में लिखा था 28 जनवरी, 4 फरवरी और 6 फरवरी को मेरे पति अमरजीत उरांव के मोबाइल नंबर 8102641037 से फोन कर संगठन के नाम पर 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग गई।
मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और ग्रामीण एसपी ने बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने घटना में शामिल नितेश महतो और मोहन उरांव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जिसका नंबर 8102641037 को भी बरामद कर लिया। छापेमारी दल में बेड़ो डीएसपी रजत माणिक बाखला, पुनि नीरज कुमार, पुअनि मनीष कुमार गुप्ता, पुअनि शिवनाथ रंजन, सअनि जितेन्द्र कुमार यादव, आनंद कुमार तिवारी, रतिराम उरांव, अनोद यादव शामिल थे।
संगठन के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार, देखिये क्या कहते हैं एसपी नौशाद आलम
इसे भी पढ़ें : 1.15 करोड़ गटककर ढाई साल से फरार राजीव रंजन सिंह गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : पूर्व डीजीपी और उनकी बहू को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश









